Categories: Crime

कानपुर कैंट गंगापुल के नीचे शुक्लागंज के 2 किशोर डूबे, मौत

पुलिस के देर से पहुँचने और घाट पर सुरक्षा व्यवस्था शून्य होने से गुस्साए परिजन व आदर्शनगर की जनता

समीर मिश्रा के साथ मनीष गुप्ता
कानपुर/शुक्लागंज बुधवार की शाम शुक्लागंज के दो परिवारों की खुशियां पुलिसिया लापरवाही की भेंट चढ़ गयीं। शुक्लागंज के आदर्श नगर मोहल्ले के तीन किशोर कैंट साइड गंगापुलनके ठीक नीचे नहाने पहुँच गए। इनमें से 17 वर्ष का आदित्य झा और 16 साल का सोनू झा गंगा के बहाव में समा गए। उनके साथ आया 13 साल का लड़का राज घबराहट में घाट से भागकर अपने घर आदर्श नगर पहुंचा और आदित्य व राज के डूबने की बात बताई, तो  घरों में कोहराम मच गया।

दोनों किशोरों के परिजन थाना गंगाघाट पुलिस को सूचना देने के बाद कैंट साइड पल के नीचे पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद गिताखोरों को इंटर के छात्र आदित्य की लाश मिल गयी। लेकिन सूचना के घंटे भर बाद तक गंगाघाट पुलिस नहीं पहुँची थी। इससे परिजन और मोहल्ले के लोग आक्रोशित होने लगे। बवाल की आशंका पैदा हो गए। तब जाकर हालात को भांप कर कुछ संभ्रांत लोगों ने उन्नाव गंगाघाट और कैंट पुलिस को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक शानू झा नाम के दुसरे किशोर का शव प्प्लिके और गोताखोरोंको नहीं मिल पाया था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts