Categories: Crime

बलिया के दो युवकों की राजस्थान में सङक दुर्घटना में मौत


अन्जनी राय
बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के लच्छू टोला निवासी दो युवकों की राजस्थान के जयपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत की खबर गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। दोनों राजस्थान के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। लच्छू टोला निवासी मन्नू यादव (20) व नागेंद्र पासवान (21) गांव के अन्य युवकों के साथ जयपुर के किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे।

शुक्रवार की देर शाम ड्यूटी से लौटते समय दोनों युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उनके साथ लौट रहे मोहन (24) व मुन्नी साह (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज जयपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। दोनों युवकों का शव गांव के लिए चल दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts