Categories: Crime

ब्लाक विशेश्वरगंज में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता रैली

नूर आलम वारसी
बहराइच : मतदाता बनने तथा मतदान के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अन्तर्गत विकास खण्ड मुख्यालय विशेश्वरगंज में मतदाता जागरूकता  रैली का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी पयागपुर गुलाम सरवर ने हरी झण्डी दिखाकर विकास खण्ड मुख्यालय से मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। मतदाता जागरूकता रैली बीआरसी जूनियर स्कूल, विशेश्वरगंज से उत्तर बाईपास तथा रेलवे स्टेशन बाई पास होते हुए पुनः बीआरसी जूनियर स्कूल आकर रैली समाप्त हुई। रैली के दौरान लोगों ने ‘जागो मतदाता जागो’, ‘मतदाता सूची में नाम दर्ज कराओं’ जैसे नारे लगाये।

रैली के समापन अवसर पर उप जिलाधिकारी पयागपुर गुलाम सरवर ने आमजन से अपील की कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वर्तमान समय में संचालित किये जा रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान कर सभी अर्ह व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करायें तथा जब भी मतदान का दिन आये तो अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts