Categories: Crime

पुलिस की नाक के नीचे बदमाशों का आतंक, चिकित्सक की पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, चैन लूट ले गए बदमाश

मथुरा (रवि पाल)। शहर कोतवाली से कुछ ही क़दमों दूरी पर स्थित चौबिया पाड़े के महोली पौर मौहल्ले में चक्रपाणि आरोग्यशाला पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने धाबा बोल दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर चिकित्सक की पत्नी को चाकू मारकर लहु-लुहान कर दिया। व उसके गले से चैन लूटकर ले गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गयी।
बता दें कि थाना कोतवाली के सामने स्थित चौबिया पाड़ा के महोली पौर मोहल्ला में डॉ० वी.आर चतुर्वेदी “राजू” का चक्रपाणि आरोग्यशाला के नाम से क्लिनिक है। क्लिनिक के ऊपर ही उनका आवास है। मंगलवार को चिकित्सक वीआर चतुर्वेदी व उनकी पत्नी अंजू चतुर्वेदी अपने किसी रिश्तेदार को देखने कहीं बहार गए थे।चिकित्सक दम्पति जब घर लौटे, तभी मुँह बाँधकर कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। और चिकित्सक दम्पति से मार-पीट शुरू कर दी। उन्होंने घर में माल ढूँढने का प्रयास किया। और जब कुछ हाथ नहीं लग सका, तो उन्होंने चिकित्सक की पत्नी के गले में पड़ी सोने की चैन लूट ली। और उसे चाकू मारकर घायल कर , वहाँ से फ़रार हो गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी जगदीश चन्द्र व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गए। जगदीश चंद्र, सीओ सिटी ने हमसे बात चीत में बताया कि मामले में रात को ही अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts