Categories: Crime

सीएमपी में विशाल सिंह अध्यक्ष व आस्था उपाध्यक्ष निर्वाचित

मो आफताब फारूकी
इलाहाबाद। सी.एम.पी डिग्री कालेज के छात्रसंघ पदाधिकरियों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। कांटें की टक्कर में सर्वाधिक 492 मत पाकर विशाल सिंह अध्यक्ष एवं आस्था मिश्रा उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गए।

निर्वाचन अधिकारी डा. मीना राय के अनुसार शुक्रवार को हुए मतदान एवं घोषित परिणाम में विशाल सिंह के विरोधी अतुल प्रताप सिंह को 468 ही मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर आस्था मिश्रा ने 1091 मत पाकर विरोधी प्रखर पटेल को हराया। महामंत्री के पद पर अभिनव तिवारी 526 हासिल करके विपक्षी संदीप यादव 498 को हराया। संयुक्त मंत्री पद पर 1554 मत पाकर अनुराधा यादव विजयी हुई, विपक्षी आंकाक्षा को मात्र 451 ही मत मिले। सांस्कृतिक सचिव पद पर विमुक्ति त्रिपाठी 1185 मत पाकर विजयी, जबकि विपक्षी अवधेश कुमार पाण्डेय को 450 मत ही मिले। इसी कड़ी मंे छात्र प्रतिनिधि कला संकाय पद पर संदीप मौर्य, वणिज्य संकाय अभिषेक सिंह, विज्ञान संकाय आदर्श कुमार सिंह चुने गये। जबकि विधि संकाय के छात्र प्रतिनिधि सचिन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts