Categories: Crime

4 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म


राज जायसवाल

आरोपी गिरफ्तार, परिसर में तनाव

ठाणे : श्रीनगर पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत साढ़े 4 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने 24 वर्षीय पड़ोसी शिवाजी धाडवे कोगिरफ्तार किया है। धाडवे को युवा शिवसेना का पदाधिकारी बताया जा रहा है ,लेकिन स्थानीय शिवसेना पदाधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है। घटना के बाद से ठाणे जिला के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिससे श्रीनगर परिसर में तनाव को देखते हुए पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है। घटना का निषेध करते हुए ठाणे शहर के कांग्रेस अध्यक्ष मनोज शिंदे और विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी पदाधिकारियों ने शिवसेना  दाधिकारी आरोपी धाडवे के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

बीजेपी की तरफ से वागले इस्टेट के किसन नगर परिसर में बुधवार को बंद पुकारा गया था। इससे परिसर की दुकानें बंद थीं।पुलिस के मुताबिक पीड़ित बालिका वागले इस्टेट के साईनाथ वाडी में रहती है। सोमवार की शाम बालिका और उसके भाई को घर में छोड़कर मां सब्जी खरीदने गई हुई थी। बच्चे घर से बाहर नहीं जाए, इसलिए उसकी मां ने घर की कड़ी को बाहर से बंद लगा दी थी। यह सब पड़ोसी धाडवे देख रहा था और मौके का फायदे उठाते हुए कड़ी खोल घर के भीतर घुस गया। उसने बच्ची को को बहला-फुसला कर घर में बने महले पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया। मां के वापस लौटने पर बच्ची ने पूरे घटना से अवगत कराया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद धाडवे को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित बालिका को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts