Categories: Crime

एक दिन पहले ही चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

अन्जनी राय
बलिया : सदर कोतवाली पुलिस ने मालगोदाम तिराहा से चोरी की बाइक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। सदर अस्पताल के फर्मासिस्ट अवधेश सिंह की इस बाइक को चोरों ने 26 अक्टूबर को चुराया था।
बताते चलें कि अस्पताल से चोरी हुई इस बाइक की खोजबीन में लगे ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज सत्येंद्र कुमार राय को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोर शहर से चोरी की बाइक को लेकर बैरिया की तरफ जा रहे है। इस पर वे त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ मालगोदाम तिराहा पर पहुंच गए। इसके बाद वाहनों की चेकिंग करने लगे। इस बीच बाइक से तेजी से आ रहे दो सवार पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। यह देख जवान पीछे दौड़ गए और कुछ दूरी पर दबोच लिए। बाइक पर सवार अभिषेक यादव व सोनू यादव निवासी नगवा गाड़ी का कागजात दिखा नहीं पाए। पुलिस की जांच में एक दिन पूर्व जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक निकली।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts