Categories: Crime

43 कछुए के साथ महिला गिरफ्तार, मऊ रेलवे स्टेशन का मामला

संजय ठाकुर/अन्जनी राय
मऊ : रेलवे पुलिस ने मऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. एक से एक बैग व कपड़े की गठरी में छिपाकर रखे गए 43 कछुओं को बरामद किया है। कछुए इंदी नामक एक महिला शाहगंज से कोलकाता लेकर जा रही थी। यहां कोलकाता को जाने वाली ट्रेन की प्रतीक्षा में पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

पकड़ी गई महिला पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की रहने वाली है। पुलिस उससे इस बाबत पूछताछ कर रही है। कम पढ़-लिखी महिला किसी बड़े तस्कर गिरोह का सदस्य बताई जा रही है। पूर्वांचल आदि से तालाबों व नदियों से पकडे गए कछुओं की पश्चिम बंगाल में मांस के लिए काफी डिमांड है और इनकी काफी अच्दी कीमत भी वहां मिलती है। इसलिए तस्कर गिरोह अक्सर कछुओं की तस्करी में पकडे जाते हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts