Categories: Crime

बैटरी व्यवसाई समेत दो को मारी गोली ,एक की मौत

संजय ठाकुर
मऊ : शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी क्षेत्र में अंधा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम लगभग 7:00बजे बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोलियां बरसाकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया, जबकि गोली लगने से दूसरा घायल हो गया जिला अस्पताल में उनकी गम्भीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया
रानीपुर थाना क्षेत्र के प्रभुटंडा गांव निवासी रामानंद सिंह की भीटी में अंधा मोड़ के पास सोनी बैट्री नाम से दुकान है। वहीं भीटी मुहल्ले में ही ग्रीनलैंड होटल के बगल में दुकान करने वाले एक अन्य व्यवसायी अखिलेश राय शाम को दुकान बंद करके रामानंद सिंह के पास आकर आपस में बातें कर ही रहे थे कि इसी बीच एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और दुकान की ओर गोलियां तड़तड़ा दिए।बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के भरौली कुसवारी निवासी 50 वर्षीय अखिलेश राय और समयवयस्क रामानंद सिंह दोनों लोग घायल हो गए। अंधेरे का लाभ उठाते हुए बदमाश भाग निकले बदमाशों के भागते ही आसपास के लोगो की भारी भीड़ लग गई लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने अखिलेश राय को मृत घोषित कर दिया जबकि रामानंद सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया उन्हें तीन गोलियां लगी हैं पुलिस जांच में जुट गयी है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts