Categories: Crime

कप्तान के निर्देशों को दिखाया रेलबाज़ार पुलिस ने ठेगा,रातो रात हुआ दुकान पर कब्ज़ा

कानपुर- इब्ने हसन जैदी- नये एसएसपी की हिदायत के बाद भी थानेदार और सिपाही सुधरने का नाम नही ले रहे है। जबकि एसएसपी आकाश कुलहरि ने यह पूरी तरह साफ कर दिया था,अगर किसी भी कब्जें में पुलिस की भूमिका सामने आती है,तो उसकी खैर नही,उसके बाद भी दबंगों ने पुलिस की शह पर एक दुकान पर रातों रात कब्जा कर लिया।

रेलबाजार के मीरपुर में जय प्रकाश जायसवाल की लगभग बीस साल पुरानी मिठाई की दुकान है। जिस मकान में उनकी दुकान है,वह जगह ट्रस्ट की है।  हर रोज की तरह जय प्रकाश दुकान बंद करके घर चले गये थे। सुबह जब उन्हे पडोस में रहने वालों ने यह जानकारी दी कि दुकान का सारा सामान बाहर पड़ा हुआ है। तो उनके होश उड़ गये। खुद उन्होने जाकर वहा पर देखा तो दुकान की पीछे वाली दीवार तोड़ कर सारा सामना फेंका गया था। साथ ही दुकान में किसी और का ताला लगा था। पीड़ीत का आरोप है जिस मकान में उनकी दुकान है,उसी के ऊपर रहने वाले केशव सरन भटनागर उनकी दुकान में कब्जा करना चाहते थे। उन्ही के शह पर दुकान में इलाकें के कुछ लडकों ने कब्जा किया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts