Categories: Crime

हुई राहुल सन्देश यात्रा.

अखिलेश सैनी
बैरिया, बलिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर खाट सभा एवं किसान सभा के क्रम में रविवार को बैरिया विस के विभिन्न स्थानों पर राहुल संदेश यात्रा के तहत सभा की गई। इसमें आये केन्द्रीय पर्यवेक्षक व विधायक विजय शंकर दूबे के नेतृत्व में बेलहरी, हुकुमछपरा, पचरूखिया, रामगढ़, दूबेछपरा, दयाछपरा की सभाओं में पहुंचना था।

यहां से जूहा स्कूल पाण्डेयपुर पर भी सभा होनी थी। यहां पर 250 किसान पूर्वाह्न 11 बजे से केन्द्रीय पर्यवेक्षक का इंतजार कर रहे थे। बावजूद इसके पर्यवेक्ष्ज्ञक यहां नहीं पहुंचे। उन्होंने खराब सड़क का हवाला देते हुए जाने से इंकार कर दिया। उन्होंने इस सभा को सड़क पर आयोजित करने का निर्देश दिया। इसके चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा। दूबेछपरा महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम तिवारी ने  कहा कि जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समर्थन के लिए झोपड़ियों में घुमकर खाना खा रहे है, वहीं पार्टी के पर्यवेक्षक सभा में जाने से कतरा रहे है। इसके लिए उन्होंने जिलाध्यक्ष के अलावा संगठन के उच्च पदाधिकारियों को पत्र भेजा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts