Categories: Crime

अज्ञात युवती की गला रेतकर हत्या, हत्या के बाद शव को मिट्टी में दफनाया, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

चन्द्र प्रताप सिंह “बिसेन”
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ा गांव में लगभग 22 वर्षीय अज्ञात युवती की गला रेतकर हुई हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हत्यारों ने क्रुरता की हद पार करते हुए युवती की नाक काटने के बाद चेहरे की चमड़ी भी छिल कर शव को मिट्टी में दफना दिया था।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम बाबू राम, सीओ श्रीराम व थानाध्यक्ष नन्हेंराम सरोज ने शव को बाहर निकालवाया और शिनाख्त का प्रयास करने लगे लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती की क्रुरतम तरीके से हुई हत्या अबूझ पहेली बनी हुई है। पुलिस मामले को ऑनर किलिंग या ट्रिपल लवस्टोरी मान रहस्योद्घाटन की ओर बढ़ रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts