Categories: Crime

सपा के सिम्बल पर चुनाव लड़ेंगे मुख्तार अंसारी: अफजाल अंसारी

मोहम्मद इसराफिल अंसारी
ग़ाज़ीपुर। कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय के बाद पहली बार टिप्पणी करते हुए अफजाल अंसारी ने शनिवार को कहा कि पार्टी के मौजूदा विधायक मुख़्तार अंसारी 2017 में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह नवम्बर माह में गाजीपुर आएंगे। पूर्व सांसद अ‍फजाल अंसारी ने शनिवार को सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुलायम सिंह व प्रदेश अध्‍यक्ष शिवपाल यादव से मुलाकात की।

तीनों नेताओं के बीच बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक के बाद अफजाल अंसारी ने बताया कि नवम्बर  माह में गाजीपुर की रैली में सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुलायम सिंह आयेंगे। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के निर्णय का हम स्‍वागत करते है। मुख्यमंत्री से मदभेद पर बोलते हुवे उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव से कोई मतभेद नही है। अंसारी बंधु 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के चुनाव चिन्‍ह पर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होने बताया कि सपा जो भी हिस्‍सा देगी उसी के हिसाब से चुनाव लड़ेंगे। मुलाकात के सम्बन्ध में बोलते हुवे कहा कि मुलाकात सकारात्‍मक और अच्‍छी रही।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts