Categories: Crime

अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई चालक की मौत

अखिलेश सैनी/ अंजनी राय
बलिया रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार रसड़ा मऊ मार्ग स्थित  कैली पाली गांव के के समीप सोमवार की देर रात गाय के बछड़ा को बचाने में कार अनियंत्रित  होकर पेड़ से टकराने से कार चालक का घटनास्थल पर ही मौत हो गई यह क्या उस समय हुआ कि बलिया जनपद के  भीमपुरा थाना क्षेत्र के पूरा पतोही निवासी शिव कुमार सिंह उम्र 38 वर्ष मुर्गी के दाने का थोक सप्लायर थे

बलिया से तगादा करने के बाद स्वयं अपनी हुंडई कार चला कर मऊ जा रहे थे क्योंकि उनका  परिवार मऊ मे रहता है रात लगभग 11″12 बजे रात को  वो जा रहे थे तभी पकवाइनार गांव स्थित कैली पाली गाँव समीप गाड़ी के सामने एकाएक गाय बछड़ा आ गया उसको बचाने मे उनकी  कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई रसड़ा  कोतवाली पुलिस ने सुबह पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts