Categories: Crime

हरीश रावत एंव राज बबबर बिलासपुर में सड़क निर्माण के कारसेवा में लेंगे भाग

रामपुर। हरमेश भाटिया
कल दिनांक 23/10/2016 को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री उत्तराखंड  हरीश रावत एंव उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बबबर बिलासपुर में अहरो शीशगढ मार्ग पर विधायक संजय कपूर द्वारा चलाई जा रही कारसेवा मे भाग लेंगे।
लगभग 20 दिन से विधायक कारसेवा से अहरो शीशगढ मार्ग पर सड़क बनवा रहे है। पिछले लगभग तीन साल से अहरो शीशगढ मार्ग जर्जर मे है। रकम मंजूर होने के बाद भी विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण मार्ग का निर्माण नंही हो पा रहा है। इसके पश्चात विधायक ने कारसेवा के माध्यम से मार्ग पर डामरीकरण कराने के कार्य का शुभारंभ किया। कहा कि जर्जर मार्ग की कारसेवा के माध्यम से मरम्मत कार्य कराने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी आँखें मूंदे बैठे हैं। इसको लेकर जनता मे रोष  है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts