Categories: Crime

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक

समीर मिश्रा. कानपुर. शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में तिलक हाल स्थित एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अविनाश पांडे विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी गणेश शंकर पांडे प्रदेश महासचिव ओपी श्रीवास्तव के के आनंद एवं बैठक की अध्यक्षता कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश अग्निहोत्री ने की बैठक में आगामी विधानसभा में हो रही तैयारियों की समीक्षा की गई

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अविनाश पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश सरकार की गुंडागर्दी लूट खसूट से त्रस्त है साथी केंद्र की सरकार द्वारा किए जा रहे झूठे वादों को भी समझ चुकी है उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों राहुल गांधी के संदेश को जनता तक ले जाएं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि आज भाजपा के पास उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा बताने के लिए कोई व्यक्ति नहीं है कांग्रेस पार्टी ने देश और प्रदेश में जाति और धर्म को नहीं बल्कि सदैव सिर्फ विकास की है हम किसानों जवानों और मजलूमो के लिए काम करते हैं देश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय ने कार्यकर्ताओं का उत्साह भरते हुए कहा राहुल गांधी की खाट सभा युवाओ तथा राहुल संदेश यात्रा में हो रही नुक्कड़ सभाओं में भारी समर्थन मिल रहा है जो कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में वापसी का स्पष्ट संकेत है बैठक में मुख्य रूप से ुउपस्थित हर प्रकाश अग्निहोत्री, अभिजीत सिंह सांगा, पवन गुप्ता, कृपेश त्रिपाठी ,ऊषा रत्नाकर शुक्ला, के के तिवारी, अभिनव तिवारी,व कनिष्क पांडे आदि लोग उपस्थित थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts