Categories: Crime

क्षेत्र में बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा सड़क पर उतरेगी – भरत भैया

संजय ठाकुर
मऊ :मधुबन थाना क्षेत्र में बढ़ती लूट व चोरी की घटनाओं और पुलिस द्वारा घटनाओं के अल्पीकरण करने के विरोध में भाजपा ने सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता भरत भैया ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए बताया कि बीते एक माह पूर्व क्षेत्र के सुग्गीचौरी में गुड़ व्यवसायी के मुनीम से लाखों की लूट हुई पुलिस घटना का खुलासा करने की बजाय घटना का अल्पीकरण करते हुए थाने में आरोपियों के साथ पंचायत कर रही है। इसी प्रकार क्षेत्र के मर्यादपुर में एक पखवारे पूर्व चोरी हुई इस घटना से लोग अभी उबर भी नहीं पाए कि स्थानीय बाजार और रामपुर बेलौली में सर्राफा दुकानों में चोरी का प्रयास और लाखों की चोरी करके बदमाशों ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। उन्होनें उच्चाधिकारियों से हुई फोन पर वार्ता के क्रम में बताया क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं का शीघ्र खुलाशा नहीं किया जाता है, तो भाजपा कार्यकर्ता शहीदी धरती पर आंदोलन करेंगे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts