Categories: Crime

ट्रक की चपेट में आने से अधेङ की मौत, ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम

अन्जनी राय
बलिया : सदर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली चट्टी पर ट्रक की चपेट में आने से विद्यानंद गुप्ता (38) निवासी जमुआ की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 बलिया-बैरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने किसी तरह आक्रोशित जनता को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
बताया जाता है कि विद्यानंद घर से सहरसपाली चट्टी पर अपने भाई की दुकान पर किसी काम से आया था। वह सड़क किनारे खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच शहर की तरफ तेज गति से आ रहा ट्रक अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts