Categories: Crime

गोदाम में लगी अज्ञात कारणों से आग,लाखो का माल स्वाहा

समीर मिश्रा.
कानपुर. हरबंसमोहाल थाना क्षेत्र के शुतर खाना में रस्सी के एक गोदाम में  भीषण आग लग गई । आग की सुचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से  गोदाम का ताला तोड़ कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पालिया । गोदाम में रस्सी और रस्सी से बना सामान मैट आदि जल कर ख़ाक हो गया । रस्सी का यह गोदाम  कुआयर फीट कम्पनी का है जिस् के मालिक संतोष कुमार हैं जो इस समय केरल में है पुलिस ने उन्हें सूचना दे दी है।

गोदाम कई सालों से बंद पड़ा था गोदाम में बिजली का कनेक्शन भी नही था आग किन कारणों से लगी दमकल विभाग इसकी जांच कर रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts