Categories: Crime

फिर हुई लाखो की चोरी

इब्ने हसन जैदी
कानपुर के चकेरी थाना अंतर्गत सनिगवां क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जहाँ चोरो के हौसले बुलंद हे वही पुलिस हाथ पे हाथ रखे नजर आ रही हैं. चकेरी के सनिगवां अंतर्गत गायत्री नगर में रहने वाले सचिन तिवारी के घर बीती रात चोरो ने लगभग 20 लाख का माल साफ कर दिया छत के रास्ते अंदर पहुचे चोरो ने घर पे रखी तीन अलमारियों से माल पार कर दिया

जिसमे 15 लाख के जेवर और 4लाख 50 हजार नगद थे चोरो ने सचिन के घर इत्मानं से चोरी करने के बाद चंद कदम दूर  लक्ष्मी  नारायण के घर भी हाथ साफ कर 5000 कैश और लगभग 2 तोला सोना  मिला कर लगभग 60 की चोरी कर डाली जब इस मामले में पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो पुलिस अपनी व्यस्तता बता मामले से पल्ला झाड़ते नजर आयी

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts