Categories: Crime

पुल के बैरियर में टकराया डीसीएम, एक अज्ञात समेत पांच मजदूरों की मौत चार मृतक मजदूर बलिया जनपद के हैं

अन्जनी राय
गाजीपुर : नेशनल हाईवें गाजीपुर-हाजीपुर मार्ग पर कठवां मोड़ पुल पर बने बैरियर से डीसीएम की टक्‍क्‍र हो गयी जिससे ट्रक के उपर बैठे चार मजदूरों की घटना स्थल पर मौत हो गयी। इलाज के दौरान एक मजदूर की जिला अस्‍पताल में मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राम किशोर वर्मा अपने दल-बल के साथ घटना स्‍थल पर पहुंच गये।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बलिया जिले से परवल का बीज डीसीएम पर लादकर इलाहाबाद ले जा रहे थे। मंगलवार की करीब 11 बजे रात में ज्योहि डीसीएम ट्रक कठवां मोड़ पु‍ल से पहले लगाये गये बैरियर पर पहुंचा। तेज गति से आ रहे ट्रक चालक बैरियर के उपर वाले गाडर की उचांई भाप न सका और उसकी टक्‍कर उपर वाले गाटर से हो गयी। जिससे डीसीएम के उपर बैठे मजदूर पत्‍ते के तरह हवा में उड़ गये। घटना स्‍थल पर ही चार श्रमिकों बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के उदय छपरा गांव निवासी विमला देवी 50, दुबहर गांव निवासी बेहफी देवी 65, शिवकुमार 45, राधिका देवी 40 की मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल अज्ञात मजदूर की उपचार के दौरान जिला अस्‍पाताल में मौत हो गयी। पुलिस ने पांचो शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts