Categories: Crime

मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धान्जलि

समीर मिश्रा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को आज यहां पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि देने के उपरान्त कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। इस अवसर पर उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के माता-पिता को भी 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। ज्ञातव्य है कि प्रदेश की समाजवादी सरकार द्वारा प्रत्येक शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी को 20 लाख रुपये की मदद पहले ही दी जा रही है। उन्होंने अराजपत्रित पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 100 रुपये की मासिक बढ़ोत्तरी की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी अपराधी के खिलाफ, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, पुलिस पूरी ईमानदारी से सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करे, जिससे प्रदेश में शान्ति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts