Categories: Crime

कार्यालय द्वारा चिंहित होंगे नए वोटर

संजय ठाकुर
मऊ: जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल चंद्र शुक्ल के आदेशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय पर अधिकारी व कर्मचारी नए वोटर बनाने के अभियान को सफल बनाने के लिए रणनीति बना रहे हैं। इस संदर्भ में 22 व 25 अक्टूबर को प्रत्येक बूथ पर बीएलओ नए वोटर बनाने पर विशेष ध्यान देंगे। लगभग 32000 नए वोटरों का फार्म अब तक आ चुका है जिसमें 8000 के लगभग वोटरों के फार्म का निस्तारण हो चुका है शेष का भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
पर्यवेक्षकों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अधिकारी सूचित कर रहे हैं और दिन-रात कार्य को पूर्ण करने में लगे हैं। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा.आशुतोष मिश्र, राजेंद्र मिश्र, शब्बीर अहमद, अरविंद राय आदि उपस्थित थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts