लेकिन मंत्री के स्वागत समारोह में खुलकर सामने आ गया। इतना ही नहीं सपा के जिला अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मतलूब अख्तर ने अपने फोटो व नाम के बैनर के साथ रेलवे चौराहे पर स्वागत समारोह मनाने का आयोजन किया गया था, तो नगर के चरण सिंह तिराहे पर सपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शमशाद बांसपारी ने भी अपने नाम के बैनर तले स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। और तो और एक दूसरे पर व्यक्तिगत रुप से मंच से टिप्पणियां तक की गयी। विधायक गोरख पासवान पर भी अभद्र टिप्पणियां की गयी। उन्हे चरण सिंह तिराहे के मंच पर चढ़ने तक नहीं दिया गया। यहां के समारोह में टिकट के दावेदार राजेश पासवान की जमकर तारीफ की गयी। इसको लेकर दोनों पक्षों में आक्रोश का माहौल बना रहा। एक पक्ष किन्हीं बातों को लेकर बर्तमान विधायक गोरख पासवान का टिकट कटवाने पर अमादा हो चुका है। जिसके लिये बर्चस्व कायम करने की होड़ चल रही है। इस मौके पर पुलिस का कार्य सराहनीय देखा गया। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों दोनों पक्षों की ओर से रोजा इफ्तार की दावतें भी अलग-अलग की गयी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…