Categories: Crime

कांग्रेस विधायक संजय कपूर ने कार सेवा कर करवाया अहरो शीशगढ़ रोड का पुनर्निर्माण

रवि शंकर /रामपुर
रामपुर/ बिलासपुर अहरो शीशगढ़ रोड जो काफी समय से ख़राब पड़ी थी, जिस रोड पर जनता का चलना मुश्किल हो गया था उस रोड को क्षेत्र के विधायक संजय कपूर द्वारा कार सेवा कर ठीक किया जा रहा है, और अब यह सड़क पहले से काफी ठीक हो गई है। कार सेवा से ही सही लेकिन काफी समय से ख़राब पड़ी इस सड़क को सही करने के लिये विधायक जी आगे तो आये। अब इस क्षेत्र की जनता 2017 के चुनाव में विधायक जी का कितना साथ देगी ये तो उसी समय पता चलेगा। लेकिन विधायक जी की ये कारसेवा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts