Categories: Crime

नहीं रहे हर्षवर्धन सिंह, एकलौते बेटे के मौत के बाद से थे व्यथित।

बेटे राजवर्धन सिंह के मौत का सदमा नहीं बर्दास्त कर सके  महाराजगंज के पुर्व कांग्रेसी सांसद हर्षवर्धन सिंह। 1 अगस्त 2015 को ह्रदय घात  से हुई बेटे कि मौत के बाद से ही इस सदमे में वह काफी दिनों से बीमार चल रहे महाराजगंज के पुर्व सांसद हर्ष बर्धन सिंह ने एम्स में आज तड़के 4 दम तोड़  दिया। उनका पार्थिव शरीर को आज पैतृक गांव जोगिया बरी लाया जायेगा तथा कल अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर होगा । सांसद अपने पीछे 10 बर्ष के पोता यश बर्धन एवं बेटी सुप्रिया सिंह  को छोड़ गये ।
तीन भाइयों में सबसे बड़े हर्ष बर्धन सिंह अपने बेबाक शैली एवं स्पष्टवादिता के लिये काफी प्रसिद्ध थे। राजनीतिक क्षेत्र मे उनके इमानदारी को मिसाल माना जाता है। अपने प्रिय नेता को खोकर  महराजगंज की जनता काफी आहत है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts