Categories: Crime

बिजली की चपेट में आने से दो लोगो की मौत

संजय ठाकुर
मऊ :24 घंटों के अंतराल पर बिजली के करेंट ने जिले में दो व्यक्तियों की जान ले ली
जिसमे एक 22 वर्षीय बुनकर तो दूसरे 45 वर्षीय शिक्षक शामिल हैं। नगर के फखरुद्दीनपुरा मुहल्ले बुनकर जमील अहमद शनिवार की सुबह पावरलूम में कोई खराबी आ गई थी। बिजली जाने पर उसी को ठीक कर रहा था कि उसी वक्त बिजली बिजली आ गई और वो करेंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
वही मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद में पंखा लगाते समय बिजली करेंट की चपेट में आने से परसिया केशवपुर निवाशी अश्वनी यादव पुत्र सुदर्शन यादव 45 वर्ष की मौत हो गई। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को देने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  जो सिपाह इब्राहिमाबाद में अपने परिवार के साथ रहते थे।शुक्रवार की भोर में 4 बजे के लगभग बिजली आने पर स्विच बोर्ड में पंखा का प्लग लगाने गए थे।उसी समय वह विजली की चपेट में आ गए और वहीं उनकी मौत हो गई। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी इकलौती पुत्री अंशिका और पत्नी सत्यभामा का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts