Categories: Crime

मनचले को छेङखानी करना पङा मंहगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अन्जनी राय
बलिया : नगरा थाना क्षेत्र के एक समीपवर्ती गांव मे स्कूल आती जाती छात्राओ से छेड छाड करना एक युवक को मंहगा साबित हुआ। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रमेश राम के विरुद्ध छेडछाड व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उक्त गांव की छात्राएं नगरा स्थित एक स्कूल मे पढती हैं। आरोपी युवक राह चलती छात्राओं से अक्सर छेडछाड करता था।

सोमवार को भी एक छात्रा को रोक कर उसने छेडछाड किया। आजिज छात्रा ने तत्काल घर जाकर परिजनों से सारी बात बताई। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। करीब सैकडो ग्रामीण आरोपी युवक के घर की तरफ चल दिए। वाद विवाद शुरु हो गया। दोनो पक्ष आमने सामने हो गए। कुछ लोगों के समझाने पर एक बडी घटना होते होते बच गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद गांव मे तनाव व्याप्त है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts