Categories: Crime

वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी,पुलिस जुटी जाँच में।

अखिलेश सैनी
बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के बाछापार चौहानपुरा गांव की गड़ही में मंगलवार को एक वृद्घ का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस भी जांच पड़ताल में जुट गयी. बाछापार चौहानपुरा निवासी रामजोश चौहान (70) सोमवार की शाम अपने घर से बाहर गए थे। देर रात तक लौटकर नहीं आए तो परिवार वालों ने सोचा कि किसी के यहां रूक गये होंगे।

मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोग दैनिक क्रिया के लिए बाहर गए तो उनकी नजर गड़ही में उतराये शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। शव की शिनाख्त रामजोश चौहान के रूप में की गयी। पहुंची ने पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts