Categories: Crime

तहसील के मोहर्रिर को पुलिस ने उठाया, फर्जी हस्ताक्षर और और मोहर लगाने का मामला


अन्जनी राय/संजय ठाकुर
मऊ : मधुबन तहसील में मेाहर्रिर का काम करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने उठाया, वहीं चौथी मिल व मधुबन में फर्जी सीम बेचने वालो को भी पुलिस ने उठा लिया है।
मधुबन तहसील से उठाये गये मुहर्रिर का कारनामा जगजाहिर है। डीएम से लेकर एसडीएम,  तहसीलदार का हूबहू हस्ताक्षर बनाकर रोजाना पट्टा पर आदेश करना उसके लिए मामुली बात है। इतना ही नही आय, जात और निवास पर डीएम का काउन्टर साइन हजारों की संख्या मे कर चुका है। गिरफ्तार मुहर्रिर के पास जनपद के सभी अधिकारियों की मुहर भी उपलब्घ है जिससे वह फर्जी काम को अंजाम देता है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts