Categories: Crime

दहेज उत्पीडऩ में पति समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

अन्जनी राय/यशपाल सिंह
आजमगढ़ : शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आहोपट्टी निवासिनी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीडन का आरोप लगाते हुए पति सहित 6 लोगों के खिलाफ मेंहनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी गांव निवासी टेल्हा यादव ने अपनी पुत्री की शादी मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठुठवा गांव के रहने वाले अजीत पुत्र हरिराम यादव के साथ की थी। पीड़ित विवाहिता सुमन यादव का आरोप है कि ससुराल पक्ष शादी के कुछ ही दिनो बाद दहेज की मांग करने लगे। आर्थिक स्थित सही न होने के कारण मेरे मायके के लोगों ने उनकी मांग को पूरा नही किया तो ससुराल पक्ष प्रताडित करने लगे। और अब जान माल की धमकी दे रहे हैं। पीडित् विवाहिता ने मेंहनगर थाने में पति अजीत सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts