Categories: Crime

दीपावली से पहले दौड़ने लगेंगी लो फ्लोर बसें

मनीष गुप्ता
कानपुर, : – दीपावली से पहले चार लो फ्लोर बसें शहर की सड़कों पर फर्राटा भरते हुए दिखाई देंगी। ये बसें विकास नगर डिपो में ठीक की जा रही हैं। कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रबंध निदेशक नीरज सक्सेना ने बताया कि प्रथम चरण में इन बसों को रावतपुर से माल रोड के मध्य नो टेंपो जोन में चलाया जायेगा। इन बसों में इलेक्ट्रानिक्स डिस्प्ले बतायेगा कि आगे कौन सा स्टापेज आने वाला है

व किस स्टापेज पर बस खड़ी है। बुजुर्गो व बच्चों को चढ़ने-उतरने के लिए बस के आगे वाले दरवाजे के पायदान को नीचे किया जा सकेगा। गौरतलब है कि 270 सिटी बसों में 20 लो फ्लोर हैं, जिनमें 10 एसी व 10 नान एसी हैं। मेंटीनेंस के अभाव में लो फ्लोर बसें पिछले तीन वर्षो से विकास नगर डिपो में डंप हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts