Categories: Crime

छात्रा संग दुष्कर्म, मुकदमा हुआ दर्ज

संजय ठाकुर
मऊ :मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव में एक युवक द्वारा गांव के ही एक नाबालिग छात्रा संग दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया तथा आरोपी की तलाश में जुट गई।

गांव निवासी छात्रा ने रविवार को अपने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। उसका कहना था कि गांव के ही सूरज नामक 25 वर्षीय युवक ने बीते 06 अक्टूबर को उसे बहला-फुसलाकर जबर्दस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को न बताने की धमकी दी। इससे सहमी किशोरी ने भीतर ही भीतर घुटती रही मगर जब उसे पीड़ा बर्दाश्त न हुई तो उसने अपने परिजनों को इस संबंध में सब कुछ बता दिया। उसके साथ हुई घटना का पता चलते ही परिजन स्तब्ध रह गए। सोमवार को पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी, इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts