लोगों ने बताया कि अपराह्न 03 बजे तक ये बीएलओ बूथ पर थे। डीएम ने शाम 05 बजे तक नहीं बैठने पर नाराजगी जताते हुए सुधरने की चेतावनी दी। प्रावि माल्देपुर पर बीएलओ गौतम कुमार व सुदामा गायब मिले। प्रधानाध्यापक पुष्पा वर्मा को भी फार्म प्राप्ति संख्या आदि के बारे में जानकारी नहीं थी। इसके बाद नसीराबाद प्रावि पर उपस्थित बीएलओ से कार्य सम्बन्धी जानकारी ली। आवेदक की प्राप्ति रसीद नहीं देने पर बीएलओ को फटकारा। कहा कि फार्म लेने के बाद नीचे का हिस्सा फाड़कर आवेदक को दें। सागरपाली प्रावि पर गये और वहां चारों बूथों के बीएलओ से पूछताछ की। बताया कि गांव-गांव के लोगों को बतायें कि दो जगह नाम होना अवैध है। इससे कानूनी अड़चन भी आ सकती है। वैना बूथ पर बिजली नहीं होने पर प्रधानाध्यापक व बीएसए को निर्देश दिया कि शीघ्र वायरिंग कराकर तार जोड़वायें। मेन रोड से विद्यालय तक रोड नहीं होने पर बनवाने कीभी बात कही। वहां से बलेजी बूथ पर गये तो वहां भीबीएलओ रीता भारती गायब मिली। वहां मिले प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि बीएलओ के कार्य को देख लें कि कोई पात्र मतदाता छूटा तो नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…