Categories: Crime

अपनों को याद कर आंखों से छलका आंसू

अखिलेश सैनी
बलिया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस के जवानों को एसपी वैभव कृष्ण ने शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एसपी ने प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद पुलिस कर्मियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बलिया जनपद के पुलिस कर्मी अन्य जनपदों में तैनाती के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों की पत्नियों को सम्मानित करते हुए उनकी पीड़ा सुनी। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। पुलिस लाइन में एक तरफ पुलिस के जवान कतारबद्ध तरीके से शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे, वहीं टेंट के अंदर बैठी शहीद पुलिस कर्मियों की पत्नियों के आंखों से आंसू टपक रहे थे। यह दृश्य देख एसपी वैभव कृष्ण भी भावुक हो गये। शहीद रामकृष्ण यादव की पत्नी सावित्री देवी, अच्छेकुमार की पत्नी आरती देवी,अभिषेक सिंह की पत्नी विभा सिंह व अवधेश कुमार की पत्नी गीता देवी को अंगवस्त्रम देकर एसपी ने सम्मानित किया। एएसपी रामयज्ञ यादव, सीओ सिटी केसी सिंह, सीओ सदर,कोतवाल मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts