Categories: Crime

छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम घोषित, आज से विद्यालय में रहेगा अवकाश

संजय ठाकुर
मऊ : घोसी सर्वोदय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है प्राचार्य डा. जेपी राय एवं निर्वाचन अधिकारी नवनीत कुमार उपाध्याय ने 19 अक्टूबर को 11 बजे से दो बजे तक नामांकन, अगले दिन वापसी एवं 26 अक्टूबर की सुबह नौ बजे से दो बजे तक मतदान और सवा दो बजे से गणना किए जाने की जानकारी दी है।

परिणाम घोषणा के साथ ही निर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेंगे। निर्वाचन मात्र अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं संयुक्त मंत्री के पद हेतु होगा। प्राचार्य डा. राय ने दशहरा एवं मोहर्रम के चलते कालेज में अ‌र्द्ध सैनिक बल के ठहरने के कारण मंगलवार से 8 अक्टूबर तक महाविद्यालय बंद रहने की जानकारी दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts