Categories: Crime

7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

राज जायसवाल
मुंबई. एक 70 साल के पान की दुकान चलाने वाले आदमी को 7 साल की लड़की को छेड़ने के इल्जाम में गिरफ्तार किया है। यह घटना मलाड में एक बिल्डिंग के टेरेस पर घटी, जहां यह लड़की अपने परिवार के साथ रहती है। मुंबई में 35 साल से रह रहे सिद्धानंद चौरसिया का ऐसा कोई अपराधिक इतिहास नहीं रहा है। यह शिकायत मंगलवार शाम 6 बजे दर्ज कराई गई। लड़की छत पर खेल रही थी।

चौरसिया की इमारत के पास में दुकान है। वह दोपहर के वक्त आराम के लिए छत पर चहलकदमी किया करता था। उस पर आरोप है कि उसने लड़की के साथ छेड़खानी की, जिसकी शिकायत उसने अपनी मां से की। मलाड पुलिस स्टेशन के ऑफिसर ने कहा किचौरसिया को 14 अकटूबर तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts