Categories: Crime

पुलिस अधिक्षक खुद उतरे सडको पर बैंको कि चेकिंग के लिए

आज दिनांक 13/10/2016  को 11 बजे से 2 बजे तक पुलिस अधीक्षक मऊ श्री शिव हरी  मीना भारी पुलिस बल के साथ स्वयं बैंक चेकिंग का कमाण्ड अपने हाथ में लेते हुये गाजीपुर तिराहे पर यूनियन बैंक एटीएम, आजमगढ़ तिराहे पर इण्डियन बैंक, एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, केनरा बैंक, मिर्जाहादीपुर स्थित सभी बैंकों, एसबीआई डाड़ी चट्टी, यूबीआई, एसबीआई व ग्रामीण बैंक कोपागंज तथा एटीएमो के अन्दर तथा आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गयी तथा रास्ते में आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैंक ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मचारियों  को सर्तक रहने तथा आस-पास सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गयी।
साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरक्षी धर्मेंद्र सिंह, अरुण यादव, गुलशन यादव, व अजीत दूबे थाना कोतवाली को बलिया मोड़ पर मुश्तैदी व सतर्कता के साथ पिकेट ड्यूटी पर मौजूद रहने बावत 500-500 रूपये की नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts