Categories: Crime

तमंचा सहित दो चढ़े पुलिस के हत्थेे, लूट को देने आये थे अंजाम

मथुरा(रवि पाल)। थाना गोवर्धन पुलिस ने गश्त के दौरान दो अभियुक्तों को एक-एक तमंचा मय दो-दो ज़िंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बता दें कि उपनिरीक्षक पंकज कुमार, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक जीतेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर रहे थे। तभी परिक्रमा मार्ग में मिर्ची वाली बगीची के पास उन्हें राधाकुंड की ओर से आते दो संदिग्ध युवक दिखे। पुलिस को देखकर युवक सहम गए।

और उलटे पैर लौटने लगे। इस पर जब पुलिस टीम ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो वे नहीं रुके, और भागने लगे। तत्काल पॉलिस टीम ने जाकर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों बबलू पुत्र विजय नि० लुलवाड़ी पलवल, हरियाणा और सुनील पुत्र ताराचंद नि० चाँदहर पलवल, हरियाणा ने पूछताछ में बताया कि वे यहाँ लूट-पाट करने आये थे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्ज़े से दो अदद तमंचा व दो-दो ज़िंदा कारतूस 315 बोर नाजायज़ बरामद हुए हैं। एसओ गोवर्धन विकास तोमर ने 3/25 आर्म्स एक्ट में चालान कर अभियुक्तों को जेल भेजा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts