Categories: Crime

कृष्णानगर पुलिस ने चलाया धर-पकड़ अभियान, दो जुआरी मौके से दबोचे

मथुरा (रवि पाल)। रिपोर्टिंग चौकी कृष्णानगर प्रभारी हरवेंद्र कुमार मिश्रा के चार्ज लेते ही अपराधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। उनकी तेज़-तर्रार कार्यशैली के चलते अपराधियों में भय व्याप्त हो गया है। नवागत चौकी प्रभारी कृष्णा नगर उपनिरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा अब तक शराब माफियाओं की नाक में नकेल कसने के लिए चर्चित रहे हैं।
बुधवार को उन्होंने क्षेत्र में जुआरियों और सटोरियों की धर-पकड़ को अभियान चलाकर बड़ी कार्यवाही की। इस दौरान मनीष पुत्र रामवीर नि० चन्दा नगर, जनकपुरी थाना कोतवाली और चंदू पुत्र राजेन्द्र नि० चन्दा नगर, जनकपुरी थाना कोतवाली को चन्दानगर स्तिथ चिम्मनलाल पटेल के मकान के सामने खाली प्लॉट से जुआ खेलते हुए गिरफ़्तार कर मौके पर फड़ से 4500 रु० नकद मय ताश की गड्डी बरामद की है। चौकी प्रभारी ने 13जी एक्ट के तहत चालान कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts