Categories: Crime

भाजपाइयों ने फूंका केजरीवाल का पुतला

आफताब फारूकी
इलाहाबाद। भाजपा नेता अजय राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चैराहे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का पुतला फंूक कर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि वर्तमान में जब देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष कर रहा है तो ऐसे समय में केजरीवाल का बचकाना बयान अत्यंत निंदनीय है। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मेादी से सर्जिकल अटैक का सबूत मांगा था। श्री राय ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते क्या यह आचरण उचित है? केजरीवाल से पूछा जाए कि पाकिस्तान के साथ उनकी इस सहानुभूति का क्या कारण है। पुतला फूंकने वालों ने केजरीवाल के बयान की  निंदा की और कहा कि इस प्रकार की तुष्टिकरण एवं वोट बैंक की राजनीति से बाज आयें और जिसका देशहित पर विपरीत असर होगा। पुतला फूंकने वालों में अजीत यादव, नन्दलाल सिंह पटेल, रंगबली सिंह पटेल, विजय मल्होत्रा, अमन सिंह यादव, अनुपम मिश्रा, सुरेश यादव, दिनेश त्रिपाठी, अखिलेश यादव, अभिषेक द्विवेदी, धनमन द्विवेदी, संदीप मिश्रा, सलाम खान, रामजतन यादव, चंदन सिंह पटेल, राहुल ननका आदि लोग उपस्थित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts