Categories: Crime

ननिहाल आई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, पीङिता ने एसपी को दिया तहरीर

अन्जनी राय
बलिया : नरहीं थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में आई किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया। किशोरी ने आरोप लगाया कि पिछले माह वह अपने ननिहाल में आई थी। परिवार वाले मेरी शादी की तैयारी में लगे हुए थे।

20 अक्टूबर को पड़ोस के आरोपी युवक के घर एक समारोह में गई, जहां रात में युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बताया कि वह किसी तरह सुबह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची, किंतु युवक की धमकी के डर से परिवार वालों को कुछ भी नहीं बताया। परिवार वालों के काफी पूछने पर आपबीती बताई। इस संबंध में युवती ने एसपी को तहरीर दे दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts