Categories: Crime

जमीनी विवाद में मारपीट, युवती समेत चार लोग घायल

संजय ठाकुर
मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम को ग्राम लखनौर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक युवती सहित चार घायल हो गए। इस मामले में दोनो पक्षों द्वारा आधा दर्जन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ग्राम लखनौर में गुलाब और श्रीकांत के बीच भूमि विवाद पहले से चलता था। मंगलवार की शाम को विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षो में पहले कहासुनी हुई और फिर बाद में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष के गुलाब व दूसरे पक्ष से श्रीकांत, विनीत व ममता घायल हो गई। सभी का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इसमें दोनों पक्षों द्वारा आधा दर्जन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts