Categories: Crime

जिलाधिकरी के निर्देश का हुआ असर, अस्पताल की व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त


अखिलेश सैनी
बलिया। जिला अस्पताल में पिछले दिनों हुए जिलाधिकरी के निरीक्षण का असर साफ तौर पर दिख रहा। गांधी जयन्ती के अवसर पर अस्पताल में फल व दूध वितरण करने गये जिलाधिकारी ने पिछले निरीक्षण में मिली कमियों के ठीक होने की बावत जानकारी ली और स्वयं देखकर आश्वस्त भी हुए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण का असर साफ तौर पर देखने को मिला।

भोजनालय, जो कि पुराने भवन में था और आसपास बहुत गंद्गी थी, अब नये भवन में साफ सुथरी जगह पर आ गया है। जिलाधिकारी ने इस पर संतुष्टि जाहिर की। भोजन बनाने वाली महिलाओं को सलाह दी कि खाना बनाने से पहले हाथ साबुन से धो लें। इसके अलावा मरीजों की व्यवस्था, बेड व चादर भी चुस्त-दुरूस्त देखने को मिला। उन्होंने पूरे भवन में घूमकर व्यवस्था को देखा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts