Categories: Crime

मऊ के समाचार संजय ठाकुर के संग


पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को जिले में सतर्कता बरतने का दिया निर्देश
मऊ में 10/10/2016 को सायंकाल पुलिस लाइन स्थित सभागार हाल में पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने चल रहे त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बाहर से आये पुलिस बल व रिक्रूट आरक्षियों की ब्रीफिंग की गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मऊ के त्योहार ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता को विस्तारपूर्वक बताया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही साथ सभी से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक शिव प्रताप सिंह  मौजूद रहे।

किशोर पर किया चाकू से जानलेवा हमला
मऊ : हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अइलख में एक किशोर पर जानलेवा हमला किया गया। इस प्रकरण में पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
यह दुस्साहसिक वारदात रविवार की रात पौने नौ बजे की है। गांव के शंभूनाथ सिंह का 16 वर्षीय पुत्र विक्रांत सिंह रविवार की रात 8:30 बजे शौच के लिए गया था। सुरक्षा की दृष्टि से उसके पिता भी थोड़ी दूरी पर खड़े थे। शौच कर रहे विक्रांत सिंह को कतिपय लोगों ने पकड़ लिया, तो उसने शोर मचाया। तब तक एक हमलावर ने उसके गर्दन पर चाकू से प्रहार कर दिया। इससे वह घटनास्थल पर तड़पने लगा। पीड़ित के पिता ने 100 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दी। इसके पूर्व भी उस पर दो बार हमला हो चुका है। स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस विक्रांत को पूछताछ के लिए जिला मुख्यालय ले गई।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts