Categories: Crime

दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर में अमीन की मौत, एक किशोर घायल

चंद्र प्रताप सिंह “बिसेन”/अन्जनी राय
बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली गांव के समीप गुरुवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में सिविल कोर्ट में अमीन के पद पर तैनात गाजीपुर जनपद के भांवरकोल निवासी जमालुद्दीन (48) की मौत हो गई।

जबकि इसमें दूसरे बाइक पर सवार सागरपाली निवासी गजेंद्र राम (15) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त हो चुकी बाइकों को किनारे कर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद जमालुद्दीन को म़ृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही कचहरी से अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी आदि भी अस्पताल पहुंच गए। इसको लेकर अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल व्याप्त रहा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts