Categories: Crime

सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भण्डाफोड़

कुलदीप
दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने  बाहरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में भारतीय सिक्के बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी…मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में फैक्ट्री पर छापा मारा जहाँ पर 1 से 10 रुपये तक के सिक्के बन रहे थे.

ज्यादा मात्रा में 10 के सिक्के बरामद। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने लगभग डेढ कुंतल से ज्यादा वजन के सिक्के बरामद किये हैं जिनकी गिनती चल रही है, अभी तक 50 हज़ार के सिक्के बरामद। मौके से पुलिस को  काफी बड़ी- बड़ी  मशीनें भी बरामद हुई हैं…

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts