Categories: Crime

महिला की हत्त्या नही हुई शिनाख्त

आफताब फारुकी
कौशाम्बी के पुरामक्ति थाना के मनौरी पावर हाउस के बग़ल में आज मिली एक 40 वर्षी महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है. मौके पर पहुची पुलिस ने काफी प्रयास किया मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी. लोगो में शंका थी कि कही महिला का सामूहिक बलात्कार कर उसकी हत्या तो नहीं कर दी गई है. प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार शव के हाथ काले पड़ गया. सूत्रो के अनुसार महिला एक सन्तोष कुमार कोरी नमक व्यक्ति के साथ किराये के मकान में रहती थी. घटना के बाद से युवक का भी कोई पता नहीं है और वह भी फरार है.जब पुलिस को इसकी भनक लगी तो संतोष कोरी के किराये के कमरे की तलाशी ली गई. जहा पर पुलिस को एक बाइक बरामद हुई जो हरियाणा की है और जिस घर में महिला की लाश मिली है उस कमरे के पीछे एक चार दिवारी भी है  दो जोड़ी चप्पल हुई बरामद जो एक महिला और एक यूवक की है चप्पले कुछ दूरी पर बरामद हुई है.इन सब तथ्यों के साथ पुलिस यह अनुमान रही है कि महिला की हत्या बाग़ में करके शव को कमरे में छोड़ दिया गया है. आज सुबह मकान मालिक जब घर पर पानी की टंकी ठीक करवाने के लिए मकान पर पंहुचा तो कमरे का ताला बंद देख कर सोचा कि कही बाहर गए होंगे, जब मजदूर टंकी ठीक करने ऊपर छत पर पंहुचा तो कमरे में महिला कि लाश पर नज़र पड़ी शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग इकठ्ठा हो गए. पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. महिला और वह युवक कहा के रहने वाले थे इसकी जानकारी किसी को नहीं है.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts