Categories: Crime

गोकुल बैराज पर यमुना के किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी

मथुरा(रवि पाल)। थाना महावन क्षेत्र अंतर्गत गोकुल बैराज के पीछे यमुना में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। मिली जानकारी के मुताबिक यमुना में तैरकर एक 45 वर्षीय पुरुष का अज्ञात शव गोकुल बैराज के पीछे यमुना के किनारे आकर टैंक की पाइपलाइन में फंस गया। स्थानीय लोगों को जब शव नज़र पड़ा। तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना महावन पुलिस को दी।

सूचना पर पहुँचे एसओ महावन रामेन्द्र शुक्ला ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जाँच में जुटी थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts