यह हमला उपनगरीय मुलुंड में उस समय हुआ था, जब शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सोमैया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अवरोध पैदा करने की कोशिश की थी। उस समारोह में दशहरे के अवसर पर एमसीजीएम में भ्रष्टाचार माफिया का पुतला फूंका जाना था। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने इस पुतले को फूंके जाने का विरोध करते हुए कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की क्योंकि बृहन मुंबई महानगर पालिका में वे सत्ता में हैं। हालांकि पुलिस हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लेकर आई। एमसीजीएम में पिछले 20 साल से शिवसेना-भाजपा के गठबंधन का शासन है और निकाय चुनाव अगले साल होने वाले हैं। बीजेपी के पूर्व मुंबई प्रमुख सोमैया ने पूरे गुस्से के साथ शिवसेना पर निशाना साधा और बार-बार आरोप लगाया कि नागरिक निकाय माफिया राज और भ्रष्टाचार में फंसा हुआ है। पूर्वोत्तर मुंबई निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद ने पहले कहा था कि वह एमसीजीएम में माफिया राज और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…